नित्य संदेश ब्यूरो
सरधना। टेहरकी गांव में बकाया विद्युत बिल वसूलने गई ऊर्जा निगम की टीम को
ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने टीम पर गरीबी के कनेक्शन काटने व बड़े
बकायदारों को राहत देने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों व
टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। एक महिला और जेई पर अभद्रता व धक्क देने का आरोप
लगाते हुए देने में तहरीर दी। उधर, जेई ने कई लोगों के खिलाफ
थाने में तहरीर दी है।
बता दें कि रविवार को ऊर्जा निगम की टीम जेई आशु के नेतृत्व में टेहरकी गांव
में बकाया बिल वसूलने गई थी। बकाया जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के टीम ने
विद्युत कनेक्शन काटने शुरू कर दिए। टीम ने ग्राम प्रधान विमला की पुत्रवधु पूजा
पत्नी कुलदीप का भी विद्युत कनेक्शन काट दिया। जिस पर करीब दस हजार रुपये का
विद्युत बकाया था। मामले को लेकर मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। ग्रामीणों ने टीम का
विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि टीम बड़े बकाएदारों को छोड़कर गरीबों
को परेशान कर रही है। उनसे रिश्वत मांगी जा रही है, न देने
पर कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने टीम को घेरा तो मामला बढ़ गया। टीम व ग्रामीणों के बीच जमकर
नोकझोक हुई। विरोध बढ़ता देख ऊर्जा निगम की टीम वापस लौट गई। जेई आशु ने कई लोगों
के खिलाफ थाने में तहरीर दी। वहीं प्रधान पुत्रवधू ने भी विद्युत टीम पर अभद्रता
करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने
दोनों पक्षों को जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

No comments:
Post a Comment