Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 28, 2025

नागरिक सेवा समिति के कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। कंकरखेड़ा स्थित राजा बाल एकेडमी में वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति की मासिक बैठक हुई, जिसमें समिति के कार्यों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई। समिति की स्मारिका छपवाने पर विचार विमर्श किया गया। इसके उपरांत "विकसित भारत @2047" विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए।


कहा कि भारत की आज़ादी के 75 वर्षों के बाद भी हमारा देश विकसित देशों के पायदान पर खड़ा हुआ है। हम विकास के मुद्दों पर अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, जापान, इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया आदि विकसित देशों से पीछे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विज़न विकसित भारत @2047 इस दिशा में एक प्रयास है। आर्थिक विकास, समाजिक प्रगति, पर्यावरण स्थिरता और सुशासन इसका अहम हिस्सा है। देश को आत्म निर्भर बनाना और समृद्ध अर्थव्यवस्था में परिवर्तित करना इसका लक्ष्य है। वह दिन दूर नहीं जब भारत विकसित देशों की कतार में शामिल होगा। इस उद्देश्य की पूर्ति हेतु दृढ़ मनोशक्ति के साथ सबको संकल्प लेना होगा। 


इस अवसर पर समिति अध्यक्ष महेन्द्र कुमार रस्तौगी, अनिल कांत शर्मा, जयवीर सिंह, जगदीश कुमार, सुमन कांत अरोरा, विमलकांत कौशिक, राजवीर जांगिड़, दयाराम सैनी, राजेन्द्र कौशल, मुल्ख राज, यशपाल जांगिड़, शशि बाला, हेमलता यादव, कमलेश निश्चल, आशा शर्मा, शीला रानी आदि उपस्थित रहे। मंच संचालन सचिव चक्र धर प्रसाद मनोड़ी ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here