नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में बी. ए. एवं एम. ए. की छात्राओं के लिए ओरियंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर किरण प्रदीप के निर्देशन व मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को विषय की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही यह भी बताया गया कि गृह विज्ञान विषय से स्नातक एवं परास्नातक के पश्चात किस किस क्षेत्र में अपना भविष्य बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन विभाग की सहायक आचार्या कनु प्रिया ने किया। कार्यक्रम में विभाग की समस्त शिक्षिका संध्या यादव, अंजली लोधी, एवं प्रियंका सैनी भी उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment