Breaking

Your Ads Here

Monday, September 29, 2025

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूड़बराल पर आयोजित किया गया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 
नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत एक विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन डॉक्टर आशीष गर्ग (चिकित्सा अधीक्षक) के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूड़बराल पर आयोजित किया गया।

जिसका शुभारंभ ग्राम प्रधान अरुण विकल द्वारा फीता काट कर किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूड़बराल में जिला स्तरीय तथा ब्लॉक स्तरीय विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा कुल 185 मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं प्रदान की गई, जिसके अंतर्गत स्त्री रोग सम्बधी मरीजो, नाक, कान, गला रोग के मरीज,, दंत रोग के मरीज, गर्भवती और बच्चो टीकाकरण,,पोषण संबंधी परामर्श,, परिवार नियोजन की सेवाएं, आयुष्मान कार्ड की सेवाएं एवं क्षय रोग की जांच की सुविधाएं प्रदान की गई, साथ ही क्षय रोग के मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। 

आयुष विभाग से डॉक्टर रितु सांगवान द्वारा आयुष सम्बन्धी सेवाएं प्रदान की गई। स्वास्थ्य शिविर में इस अवसर पर डॉक्टर रुचिन, डॉ खुशबू, डॉ प्रशांत, डॉ रोहित, राधा कृष्ण HEO, राकेश शर्मा बीपीएम, गौरव, पुष्पेंद्र,, सहित सीएससी का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here