नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जनहित इंटर कॉलेज श्यामपुर जट्ट के विद्यालय परिसर में शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह जयंती
बड़े ही उत्साहपूर्वक और भव्य तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर नवनिर्मित प्रयोगशाला
का उदघाटन किया गया।
सरदार भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सरदार भगत सिंह स्मारिका का विमोचन किया गया। संचालन कमलेश शर्मा, प्रवक्ता और कार्यक्रम अध्यक्षता डॉ. किरण सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, शिक्षक विधायक चंद शर्मा, डॉ. किरण सिंह, इतिहासकार, ब्लॉक प्रमुख सतपाल यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित ग्राम प्रधान, प्रधानाचार्य, पूर्व पुलिस निरीक्षक साबिर सिंह, ग्राम प्रधान जितेंद्र सिंह संधू, माछरा डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य सतीश शर्मा, कॉर्नेल ओंकार शर्मा, रोटरी क्लब के अध्यक्ष जैन साहब, निर्दोष त्यागी, कॉलेज परिवार के सभी शिक्षक और स्टाफ उपस्थित रहा।
कॉलेज के प्रधानाचार्य और समाजसेवी डॉ.
जितेंद्र कुमार त्यागी ने सभी अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत और सम्मान किया, कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. किरण
सिंह और संचालन कमलेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन
किया।

No comments:
Post a Comment