नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। संत निरंकारी मिशन मेरठ जोनल के इंचार्ज कुंवरपाल सिंह ने जानकारी साझा करते
हुए बताया कि निरंकारी संत समागम की सेवाओं की शुरुआत एक अत्यंत भावपूर्ण क्षण के
साथ हुई, जब सतगुरु माता
सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित ने सेवा स्थल का उद्घाटन किया।
सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज ने बताया कि समागम केवल समूह रूप में
एकत्रित होने का नाम नहीं, यह तो सेवा का प्रबल भाव है। हमें
अपने अंतर्मन में झांककर, आत्म मंथन करते हुए यह देखना है कि हमारा जीवन वास्तविक रूप में किस दिशा में जा
रहा है। परमात्मा अंदर भी है और बाहर भी है। हमें अपने अंदर किसी प्रकार की दीवार
नहीं बनानी, अपितु अपने अंतर्मन में झांककर मन में व्याप्त
कमियों का सुधार करना है। मीडिया सहायक ब्रह्मपाल सिंह ने जानकारी दी कि लगभग 600 एकड़ में फैला यह समागम
स्थल सेवा, श्रद्धा और मानवता का
प्रतीक है। यहाँ लाखों भक्तों के निवास, भोजन, स्वास्थ्य, आवागमन और सुरक्षा जैसी
सभी व्यवस्थाएँ पूर्ण श्रद्धा और निःस्वार्थ भाव से सम्पन्न की जाती है। देश-विदेश
से आए संतजन, सेवा में रत महात्मा और
हर वर्ग के श्रद्धालु इस महा उत्सव में सम्मिलित होकर एकत्व, समर्पण और आत्मिक आनंद
का अनुभव करते हैं।
No comments:
Post a Comment