नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़े के निमित्त सरूरपुर खुर्द मंडल स्थित ब्लाक प्रांगण में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी रिफार्म्स की बैठक आहूत हुई, जिसमें बतौर मुख्यातिथि जीएसटी रिफार्म्स जिला सह संयोजक पंडित आदेश फौजी एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आदेश कसाना ने की।
मुख्यातिथि पंडित आदेश फौजी ने कहा, आत्मनिर्भर भारत वोकल फॉर लोकल से है, हमें भारत में बनी हुई वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए, स्वदेशी अपनाओ और विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार करना चाहिए और जीएसटी रिफार्म्स के अभियान को व्यापारियों के बीच पहुंचकर मोदी सरकार को धन्यवाद देना चाहिए। जीएसटी का फायदा किसानों, व्यापारियों और उद्योगपतियों सभी को मिला है। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा, कृष्णपाल फुगाट, प्रदीप शर्मा, गौतम चौधरी, अरविंद जाटव, अजय शास्त्री, हिमांशु त्यागी, उदयवीर कश्यप, रजनीश त्यागी, जितेन्द्र गोस्वामी, मनोज शर्मा, सुरेश कश्यप आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment