Breaking

Your Ads Here

Tuesday, September 30, 2025

वृद्ध को नंगा करके पीटते हुए अश्लील वीडियो बनाई


नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। जानीखुर्द थानाक्षेत्र के कस्बा सिवालखास निवासी एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए एक महिला पर ठगी करने और नंगा कर मारपीट का आरोप लगाया है। एसएसपी ने पुलिस को जांच के आदेश दिए है।

कस्बा सिवालखास निवासी अधेड़ व्यक्ति ने कप्तान को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 13 जुलाई को क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने उसे खानपुर के जंगल में बुलाया। जब व्यक्ति वहां पहुंचा तो महिला के साथ पहले से ही वहां आधा दर्जन युवक मौजूद थे। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि उससे महिला ने एक लाख रुपए की मांग की, जब पीड़ित ने इसका विरोध करते हुए अपने 80 हजार रुपए मांगे तो उसके साथ मारपीट करते हुए 17 हजार रुपए भी लूट लिए और नंगा करके उसकी पिटाई करते हुए वीडियो बना ली।

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद महिला व उसके साथियों ने दो लाख रुपए की मांग करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी। समाज के डर से उस वक्त पीड़ित चुप रहा, लेकिन अब पीड़ित की वीडियो महिला द्वारा वायरल कर दी। पीड़ित व्यक्ति ने एसएसपी से महिला व उसके साथियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने जानी पुलिस को जांच के आदेश दिए है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here