नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्व विद्यालय के अटल सभागार में सांसद (राज्यसभा) लक्ष्मीकान्त बाजपेयी की ओर से 500 सैम/मैम बच्चों को पोषण पोटली किट एवं 10 टीबी के बच्चों को पोषण किट का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, सीडीओ नुपूर गोयल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं मुख्य सेविकाएँ उपस्थित रही। अन्त में जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
No comments:
Post a Comment