Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 14, 2025

जीटीबी क्रिकेट एकेडमी और मेरठ इलेवन ने जीते मैच

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में रविवार को 7 से 10 साल के वर्ग में जीटीबी और ऋषभ क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें जीटीबी ने 17 रन से जीत प्राप्त की।


जीटीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में कुल 177 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम 18 ओवर में 160 रन पर ऑल आउट हो गई। दूसरा मैच गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के मैदान में हुआ। यहां ऋषभ क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवर में 214 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेरठ इलेवन की टीम ने 28.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाकर मैच जीता। मेरठ इलेवन ने इस 1 विकेट से जीत प्राप्त की। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि सोमवार को जूनियर वर्ग में मैच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here