Breaking

Your Ads Here

Sunday, September 14, 2025

किसान, मजदूर का हित रालोद में सुरक्षित: रणवीर दहिया

 


-सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में चलाया गया सदस्यता अभियान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह एवं प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश के अनुसार प्रदेश महासचिव एवं सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रणवीर दहिया के नेतृत्व में आधा दर्जन से भी अधिक गांवों में सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सैकड़ों लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।


सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में रालोद के प्रदेश महासचिव एवं सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी रणवीर दहिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ग्राम जानी, ढडरा, दमगढी, रासना आदि गांव में सदस्यता अभियान चलाया। इस अवसर पर रणवीर दहिया ने कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान राष्ट्रीय लोकदल में काफी संख्या में सभी वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। राष्ट्रीय लोकल किसानों, मजदूरों, गरीबों, व्यापारियों सभी के हित के लिए कार्य कर रही है। इस मौके पर सचिन चौधरी प्रदेश महासचिव, मोनू ढिडाला, प्रधान वेदपाल जानी, संहसरपाल, जमील अहमद, अनूप सैफी, ऋतिक खटीक, मनोज शर्मा, राजीव शर्मा, सर्वेश ढडरा, प्रदीप ढडरा, विक्रांत ढडरा, ब्रह्म सिंह, सैयद हसन, शानू खाँ, बशीर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here