Breaking

Your Ads Here

Friday, August 8, 2025

भारतीय किसान यूनियन ने मेरठ तहसील की समीक्षा पंचायत भोला झाल में की आयोजित


मेरठ तहसील के सभी ग्राम अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, जिम्मेदार पदाधिकारी रहे मौजूद 

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन संगठन की मेरठ इकाई ने तहसील की समीक्षा भोला झाल में आयोजित की। पंचायत की अध्यक्षता सतबीर सिंह और मेजर चिंदौड़ी ने की। संचालन तहसील अध्यक्ष मोनू टिकरी ने किया। 

मुख्य समीक्षक बैठक जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी रहे। बैठक में कमिश्नरी घेराव, ट्रैक्टर तिरंगा मार्च की समीक्षा और रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संबोधित किया। एकजुट होकर किसान शोषण के विरुद्ध संघर्ष के लिए 11 अगस्त को तैयार रहने की बात कही। ट्रैक्टर तिरंगा मार्च में अधिक से अधिक ट्रैक्टर शामिल करके, अधिक से अधिक किसानों को महापंचायत में शामिल होने का आव्हान किया। स्मार्ट मीटर को किसान विरोधी नीति बताया। तहसील भ्रष्टाचार, गन्ना भुगतान, गन्ना मूल्य आदि 150 समस्याओं के समाधान पर आंदोलन करने का आव्हान किया। 

इस दौरान पप्पू भदौड़ा ने सभी को संगठित होने का आव्हान किया। बबलू ने सभी युवाओं से आंदोलन में प्रतिभाग करने का आव्हान किया। हर्ष चहल ने सभी से एकजुट होकर संघर्ष, अनुशासन में रहकर करने का आव्हान किया। इस दौरान सतबीर, पप्पू, मोनू, शैलेश गुर्जर, भोपाल, मेजर चिंदौड़ी, प्रमोद, लोकेंद्र, चिंकू, नवीन, सुनील, सत्येंद्र पुनिया, विनोद, हरीश, डीके आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here