अर्जुन देशवाल
नित्य संदेश, बहसूमा। क्षेत्र के कस्बा रामराज में पंडित विधि चंद शर्मा के आवास पर क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति ने किया आयोजन, जिसमें फिरोजपुर सिद्ध पीठ शिव मंदिर पर लगने वाले माह सावन में कावड़ सेवा शिविर भंडारे में सेवा करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
सभा की अध्यक्षता हिमालय के सिद्ध योगी बाबा राजेश ऋषि महाराज एवं रामफल फौजी साहब ने की तथा संचालन विपुल राम शर्मा ने किया। सभा में उपस्थित क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा ने सभा को संबोधित किया एवं ब्राह्मण समाज की उपलब्धियां गिनाई क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज द्वारा माह सावन में लगने वाले कावड़ सेवा शिविर भंडारे में जिन बच्चों ने भंडारे में सेवा शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा की उन सभी बच्चों को पुरस्कृत किया।पुरस्कार वितरण रामराज चौकी इंचार्ज अमित कुमार मिश्रा एवं क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा द्वारा किया गया।
क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष विधि चंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा समिति रामराज समय समय पर ऐसे आयोजन करती रहती है और बच्चों को अच्छी शिक्षा और और धार्मिक कार्यों के लिए प्रेरित करती है सभा में उपस्थित क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित विधि चंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित अजय कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष पंडित विपुल राम शर्मा, महामंत्री डॉक्टर एचपी मिश्रा, संरक्षक नवीन कुमार शर्मा, रामफल फौजी साहब, रामानंद शर्मा, श्रीनिवास शर्मा, मदनपाल शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, विष्णु दयाल शर्मा, जितेंद्र शर्मा, पुनीत शर्मा, अमित शर्मा, संदीप, सचिन पंडित, गंगे पंडित,मोनू पंडित, रामकुमार शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सुशील शर्मा, जोगिंदर शर्मा, दीपक शर्मा, आदेश शर्मा, नरेश शर्मा आदि ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment