Breaking

Your Ads Here

Friday, August 8, 2025

मेरठ एलआईयू पर गंभीर आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

 


-कानून व्यवस्था को लेकर बोला हल्ला, मेरठ आएंगे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ और गाजियाबाद में एलआईयू भ्रष्टाचार व कानून व्यवस्था पर आजाद अधिकार सेना ने हल्ला बोला है। इस मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है


राष्ट्रीय संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह राणा ने बताया कि मेरठ में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। अभिसूचना विभाग में भ्रष्टाचार फैल रहा है। जिसके खिलाफ डीजीपी यूपी व एडीजी इंटेलीजेंस लखनऊ से उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई हैइस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने डिप्टी एसपी प्रीति सिंह और निरीक्षक सोनू मलिक पर गनर आवंटन में हेरफेर, ट्रांसफर में अनियमितता और राली चौहान गांव में कथित अवैध फैक्ट्री संचालन के जरिए अवैध संपत्ति अर्जन का आरोप लगाया है। यह फैक्ट्री, जिसकी कीमत कथित तौर पर 10-12 करोड़ रुपये है, संचार उपकरण बनाने के तहत स्पोर्टस का सामान और आरा मशीन से उत्पादन करती है, जिसका सामान विदेशों में बिक्री के लिए जाता है। प्रीति सिंह (5 साल), सोनू मलिक (9 साल), बृजपाल सिंह (36 साल) और धर्मेंद्र यादव (26 साल) की लंबी तैनाती नियमों का उल्लंघन है। 


आरोप है कि प्रीति सिंह और सोनू मलिक कथित रिश्तेदार हैं और फैक्ट्री में साझेदार हैं। कथित तौर पर निरीक्षक सोनू मलिक के पति का पता अलग और उनके पुत्र का पता अलग है। निरीक्षक के पति ने अपने पुत्र, जो हाल ही में बालिग हुआ, के नाम पर 8 साल के लिए फैक्ट्री संचालन का किरायानामा रजिस्टर्ड कराया।


हत्या, लूट और गोलीबारी से जनता में भय

मेरठ में हत्या, लूट और गोलीबारी से जनता में भय है। मेरठ पुलिस ने एसपी ट्रैफिक को जांच सौंपी है, लेकिन जांच से पहले आरोप खारिज करने पर श्री ठाकुर ने निष्पक्षता पर सवाल उठाए। बताया कि श्री ठाकुर जल्द मेरठ में निरीक्षण करेंगे।


पुरानी सूचना को बताया नया, मचा हड़कंप

गाजियाबाद में एलआईयू की नाकामी उजागर हुई, जहां कविनगर में एक साल तक कथित अवैध दूतावास चला, जिसकी एलआईयू को जानकारी नहीं थी। इंस्पेक्टर नीता सिंह, हेड कांस्टेबल बीना और दरोगा त्रिवेंद्र ने पुरानी सूचना को नया बताकर हड़कंप मचाया, जिसके लिए तीनों निलंबित हुए। यह पत्र शुक्रवार को मीडिया के लिए जारी किया गया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here