Breaking

Your Ads Here

Friday, August 8, 2025

करोड़ों की नजूल भूमि व सार्वजनिक सड़क पर अवैध कब्जे का आरोप

 


-मेरठ जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री नगरायुक्त से मिले, जांच समिति गठित करने की मांग

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। मेरठ जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री अधिवक्ता रामकुमार शर्मा शुक्रवार को नगरायुक्त से मिले। आरोप लगाया कि तान्या ऑटो मोबाइल्स द्वारा करोड़ों की नजूल भूमि व सार्वजनिक सड़क पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इस मामले में उन्होंने उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग की।


आरोप लगाया कि छिप्पी टैंक (आरजी कॉलेज रोड) स्थित तान्या ऑटो मोबाइल्स के स्वामी विवेक गर्ग और हर्ष गर्ग द्वारा बड़े पैमाने पर राज्य सरकार की नजूल भूमि एवं नगर निगम की सार्वजनिक सड़क की भूमि पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण कर लिया गया है। यह निर्माण न केवल नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973, नगर निगम अधिनियम और उत्तर प्रदेश शासन के नजूल भूमि संबंधी शासनादेशों का खुला उल्लंघन है, बल्कि यह धोखाधड़ी कर सरकारी संपत्ति हड़पने और शासन को करोड़ों रुपये की राजस्व हानि पहुँचाने का संगठित प्रयास है। ऑटो मोबाइल्स का शोरूम गाटा संख्या 377 एवं 379 पर निर्मित है, जो नगर निगम एवं राजस्व अभिलेखों में सरकारी (नजूल) भूमि दर्ज है।


धारा 26 एवं 27 का किया गया उल्लंघन

मेरठ विकास प्राधिकरण के नोटिस संख्या 94/025 30 जून 2025 में यह स्पष्ट कहा गया है कि बेसमेंट, भू-तल, प्रथम और द्वितीय तल पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत अवैध निर्माण किया गया है, जो धारा 26 एवं 27 के उल्लंघन में आता है। सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के कई निर्णयों में भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण को गंभीर आपराधिक कृत्य माना गया है, और ध्वस्तीकरण का आदेश दिया गया है।


सड़क पर चल रहे निर्माण को रोकने की मांग

मांग की कि उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया जाए सड़क पर चल रहे निर्माण को तुरंत रोकने के आदेश पारित किए जाए समयबद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया जाए इस दौरान बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी नागरिक, व्यापारी एवं समाजसेवी उपस्थित थे, जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सभासद संदीप रेवड़ी, अधिवक्ता रवि कुमार, नवीन अरोड़ा, विपुल सिंघल, पंकज जॉली सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here