शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। यह घटना रशीद नगर की है। पीड़िता शालू ने बताया कि उसकी शादी सरताज से 8 साल पहले हुई थी।
शालू
ने आरोप लगाया कि उसके पति के भाभी से अवैध संबंध थे। जब उसने इसका विरोध किया तो पति
आक्रोशित हो गया। सरताज ने रसोई में रखा चाकू उठाया और पत्नी पर कई वार कर दिए। हमले
के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल
महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के परिजनों ने सरताज के खिलाफ
शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment