Breaking

Your Ads Here

Thursday, May 8, 2025

शोभित विवि में हुआ विधि संकाय के प्रो बोनो क्लब का सराहनीय आयोजन

 


डा. अभिषेक डबास

नित्य संदेश, मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय के विधि संकाय में भारत सरकार के विधि मंत्रालय द्वारा स्थापित प्रो बोनो क्लब ने “न्याय दूत: किशोरों को जागरूकता एवं सहयोग के माध्यम से सशक्त बनाना” विषयक एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम संकाय निदेशक प्रोफेसर प्रमोद कुमार गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।


कार्यक्रम का आरंभ राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोरों के साथ संवाद से हुई, जिसके दौरान विद्यार्थियों की टीम ने एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक “एक नई दिशा” का प्रभावी मंचन किया, जिसके माध्यम से किशोरों को उनके विधिक अधिकारों, सामाजिक दायित्वों एवं आत्मविकास की संभावनाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर संकाय निदेशक प्रो. प्रमोद कुमार गोयल, डॉ. शैल ढाका, डॉ. पल्ववी जैन, डॉ. दीपशिखा तथा पवन कुमार ने किशोरों के सामाजिक पुनर्वास में विधिक सहायता की भूमिका पर विचार साझा किए। 


उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच, शिक्षा एवं आत्मनिर्भरता के माध्यम से जीवन में नव निर्माण के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विधि संकाय की छात्राओं नील कुमारी, निशा फातिमा एवं शगुन चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए निरुद्ध किशोरों को उद्देश्यपूर्ण जीवन जीने हेतु प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here