Breaking

Your Ads Here

Sunday, April 27, 2025

नेहा सिंह राठौर के खिलाफ हजरतगंज थाने में गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज

 

नित्य संदेश एजेन्सी 
लखनऊ: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में गंभीर धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर नेहा सिंह द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद की गई। FIR कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह की शिकायत पर दर्ज की गई है, जिन्होंने नेहा के बयानों को राष्ट्रविरोधी और आपत्तिजनक करार दिया।

सूत्रों के अनुसार, नेहा सिंह राठौर ने पहलगाम हमले को लेकर सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए, जिसमें उन्होंने सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उनके एक वीडियो को पाकिस्तान में भी शेयर किया गया, जिसके बाद उनके खिलाफ देशद्रोह का आरोप लगाया गया। अभय प्रताप सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि नेहा की टिप्पणियां देश के खिलाफ प्रचार करने और आतंकी हमले को प्रोपेगेंडा बताने वाली थीं, जो राष्ट्रीय एकता के लिए खतरा हैं।

हजरतगंज थाने में दर्ज FIR में भारतीय दंड संहिता (BNS) की 11 गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही नेहा सिंह राठौर से पूछताछ की संभावना है। सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं, जहां कुछ लोग इस कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं, वहीं अन्य इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बता रहे हैं।

नेहा सिंह राठौड़ पर 11 धाराओं में मुकदमा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं, जैसे कि 196(1)(a), 196(1)(b), 197(1)(a), 197(1)(b), 197(1)(c), 197(1)(d), 353(1)(c), 353(2), 302, 152 और IT एक्ट 69A के तहत FIR दर्ज की गई है. 

FIR होने पर नेहा सिंह राठौड़ ने क्या कहा
नेहा सिंह राठौड़ के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर पर उनका रिएक्शन भी सामने आया है. नेहा सिंह राठौड़ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, मेरे ऊपर FIR हो गई है. होनी भी चाहिए. एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है! लोकतंत्र का साइज़ तो देखो! दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है भाई! नेहा सिंह राठौर ने अपने बचाव में कहा है कि “मोदी जी से सवाल पूछना देशद्रोह नहीं है।” उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में यह भी स्पष्ट किया कि वह सरकार की नीतियों पर सवाल उठा रही हैं, न कि देश के खिलाफ बोल रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जांच के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

पाकिस्तान में वारयल हो रहे नेहा सिंह राठौर के बयान
अभय प्रताप सिंह ने कहा कि नेहा सिंह राठौर के ये सभी भारत विरोधी बयान लगातार पाकिस्तान में खूब वायरल हो रहे हैं और पाकिस्तान में नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हो रही है. नेहा सिंह राठौर के सभी देश विरोधी बयान पाकिस्तान की मीडिया में भारत के खिलाफ प्रयोग किए जा रहे हैं और हमारे दुश्मन देश द्वारा भारत पर प्रश्नचिन्ह लगाए जा रहे हैं. संकट की ऐसी स्थिति में नेहा सिंह राठौर द्वारा लगातार भारत के खिलाफ बयानबाजी के कारण देश के कवि समाज के साथ साथ पूरे भारत देश के मान और सम्मान का हनन हो रहा है.

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here