शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। जिला अस्पताल के महिला वार्ड में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। महिला टायलेट की सफाई के दौरान कर्मचारियों को कंबोड में एक 7 महीने के भ्रूण का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही देहली गेट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भ्रूण की मृत्यु के समय और कारण का पता चलेगा।
जिला अस्पताल की सीएमएस
सुदेश कुमारी ने बताया, कर्मचारी जब शौचालय की सफाई कर रहे थे, तब कंबोड में फंसा भ्रूण
मिला। इससे शौचालय चोक हो गया था। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना तुरंत पुलिस को
दी। मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। अस्पताल में लगे सीसीटीवी
कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इससे उस महिला की पहचान की जाएगी, जिसने भ्रूण को
शौचालय में डाला। पुलिस और अस्पताल प्रशासन मिलकर जांच कर रहे हैं।
No comments:
Post a Comment