Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 11, 2025

आपसी भाईचारे का पर्व है होली, प्रेम एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील

 


अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। होली का पर्व नजदीक है। होलिका दहन के अगले दिन सभी एक दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई देते हैं, साथ ही गले लगाकर सारे भेदभाव और गिले शिकवे भुला देते हैं, क्योंकि होली के पर्व पर हुड़दंगबाजी भी होती है, कभी-कभी यह हुड़दंग बाजी होली के अर्थ को सार्थक करने की बजाय कई तरह के नुकसान का कारण बन जाती है, ऐसे में होली के पर्व को शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाए जाने के लिए क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति आगे आकर समाज हित का कर्तव्य निभाते हैं, ऐसे ही क्षेत्र के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने क्षेत्रवासियों से हुड़दंग बाजी की वजाय प्रेम और भाई चारे के साथ होली पर्व को मनाए जाने की अपील की है।

स्वामी श्री बाल चंद्रा नंद इंटर कालेज सदरपुर के प्रबंधक सचिन चौधरी ने कहा कि होली उल्लास का पर्व है, इसलिए पूर्ण उल्लास के साथ होली मनाएं, लेकिन ध्यान रखिए होली पर घटिया केमिकल से बने रंग आदि की वजाय हर्बल गुलाल आदि का उपयोग करें, साथ ही होली खेलते समय एक दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें।

समाजसेवी शैलू चौधरी ने कहा कि हानिकारक रसायन से बने रंग त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं, इसलिए प्राकृतिक तरीके से बने रंगों का ही इस्तेमाल करें। होली कीचड़, पेंट आदि से बिल्कुल न खेले और होली खेलने से पूर्व चेहरे या शरीर पर बॉडी लोशन या वेसलीन आदि लगा ले।

प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी सुदेश पाल ने कहा कि सभी लोग होली पर्व को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं। बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद ले और छोटों को प्यार से रंग लगाए। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से होली पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहेगा, साथ ही हम भी हुड़दंग बाजी ना करके जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

प्रभात देशवाल ने कहा कि होली भाईचारे को बढ़ाने का पर्व है, सभी उल्लासपूर्ण तरीके से होली मनाए। होली खेलते समय दूसरे धर्म की आस्थाओं का ख्याल रखें। एक दूसरे का मान सम्मान करना ही हमारे भारतवर्ष की संस्कृति है।

पिंटू देशवाल ने कहा कि होली रंगों और खुशियों का त्यौहार है, इसलिए इस दिन रंगों के रूप में खुशियां ही बिखेरे और सभी भेदभाव भुलाकर परस्पर प्रेम का आदान-प्रदान करें।

किसान नेता सनी चौधरी ने सभी से अपील करते हुए कहा कि होली पर हुड़दंग बाजी ना करें, बल्कि प्रेम और सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाएं और इसके अर्थ को सार्थक करें, इसके अलावा सभी लोग होली खेलते समय शांति व्यवस्था भी बनाए रखें।

भारतीय जनता पार्टी के अनूसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष विपेंद्र सुधि वाल्मीकि ने कहा कि वैसे तो होली आनंद व उल्लास का पर्व है, लेकिन होली खेलते समय महिलाओं के सम्मान का खास ख्याल रखें। महिलाओं के साथ अभद्रता न करें और होली पर शराब व भांग आदि नशीले पदार्थों का सेवन न करें।

श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज बहसूमा के प्रबंधक ब्रह्मचारी सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम सौहार्द और सामाजिक एकता का प्रतीक है। इन रंगों के साथ मिलकर खुशियों को बांटे और प्रेम के इस सिलसिले को ऐसे ही बनाए रखें और सामाजिक सौहार्द को कायम रखें।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here