शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। सौरभ की हत्या की आरोपी मुस्कान और उसका बॉयफ्रेंड साहिल 5 दिन से जेल में बंद हैं। मुस्कान ने जेल में बॉयफ्रेंड साहिल से मिलने के लिए अनुमति मांगी है। इस पर जेल पुलिस ने दोनों से मैरिज सर्टिफिकेट मांगा है। पुलिस ने कहा- अगर पति-पत्नी हैं तो जेल मैन्युअल के मुताबिक पुलिस की मौजूदगी में थोड़ी देर दोनों की मुलाकात कराई जा सकती है। मुस्कान के बाद अब साहिल ने भी केस लड़ने के लिए सरकारी वकील की मांग की है।
जेल पुलिस के मुताबिक, मुस्कान और साहिल अब दोनों
खाना खा रहे हैं। पहले से थोड़ा स्थिति दोनों की सुधरी है। लगातार काउंसलिंग की जा
रही है। डॉक्टर की निगरानी में रखा जा रहा है। अभी उनका नॉर्मल हेल्थ चेकअप किया गया
है। जरूरत पड़ेगी तो प्रेग्नेंसी टेस्ट भी किया जाएगा। दोनों ने जेल में मिलने की अनुमति
मांगी तो पुलिस ने पति-पत्नी होने का प्रमाण मांगा। इस पर वो दोनों ऐसा कोई प्रमाण
पेश न कर सके। पुलिस ने कहा कि अगर दोनों शादी का प्रमाण पेश करते हैं तो मुलाकात कराई
जा सकती है। अगर दोनों शादी करने के लिए कहते हैं तो विधिक राय ली जाएगी और उसके अनुसार
आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर रिमांड मिली तो पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ
करेगी। सबूत भी जुटाएगी। तस्दीक भी कराई जाएगी। हो सकता है पुलिस साहिल, मुस्कान को
हिमाचल के शिमला, मनाली और कसोल भी लेकर जाए। जहां मुस्कान और साहिल ने करीब 13 दिन
बिताए थे।
मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराएंगे
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने कहा कि
मुस्कान का प्रेग्नेंसी टेस्ट कराएंगे, अगर डॉक्टर कहेंगे तो हम सेकेंड ओपनियन के लिए
महिला जिला अस्पताल से डॉक्टर को बुलाएंगे। अगर वो रिकमंड करेंगी तो हम इसका प्रेग्नेंसी
टेस्ट कराएंगे।
सौरभ, मुस्कान, साहिल के घर बढ़ाई पुलिस सुरक्षा
पुलिस ने सौरभ-मुस्कान के किराए वाले घर यानी
जहां सौरभ की हत्या की गई और साहिल के घर में पहरेदारी बढ़ा दी है। दोनों ही घरों में
पुलिस की 1-1 टीम लगाई गई है। ये टीमें 24 घंटे यहां तैनात हैं। मुस्कान, सौरभ के मकान
मालिक ओमपाल ने खुद को जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा मांगी है। उनके घर में
एक होमगार्ड तैनात किया गया है। इधर, मुस्कान के माता-पिता भी लगातार पुलिस के संपर्क
में हैं। उन्हें खतरा है कि जिस तरह वकीलों ने मुस्कान, साहिल पर कोर्ट में पेशी के
दौरान हमला कर दिया था। ऐसा ही हमला वो उनके परिवार पर न कर दें। इसलिए उन्हें सुरक्षा
दी जाए। फिलहाल उन्हें सुरक्षा नहीं मिली है। लेकिन, वो थाना पुलिस से लगातार संपर्क
में हैं।
फोटो संख्या-004
No comments:
Post a Comment