रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमी अपने तीन साथियों के साथ प्रेमिका के घर पहुंच गया। उस समय युवती घर पर अकेली थी। उसके माता-पिता किसी काम से बाहर गए थे। प्रेमी को आस-पास के ग्रामीणों ने घर में जाते देख लिया, शक होने पर उनको पकड़ लिया। लड़की के परिजनों को फोन करके बुला लिया गया।
मामला पूरे गांव में फैल गया। देर रात तक दोनों पक्ष के
लोगों में काफी नोकझोंक हुई। बाद में लड़की पक्ष शादी करने के लिए दबाव बनाने लगा,
जिस पर लड़के पक्ष के लोगों ने कुछ समय शादी के लिए मांगा, लेकिन लड़की पक्ष ने रात
को ही निकाह करने की बात कही। जिस पर ग्राम प्रधान पति और ग्रामीणों ने दोनों का निकाह
करा दिया। हंसी खुशी प्रेमी युगल को उपहार देकर रुखसत किया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा
का विषय बना हुआ है।

No comments:
Post a Comment