Breaking

Your Ads Here

Monday, March 24, 2025

दिन और रात का तापमान बढ़ा, होने लगा गर्मी का एहसास

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। दिन और रात में तापमान बढ़ने लगा है। इसके चलते दिन में गर्मी का अहसास बढ़ने लगा है। इसके साथ ही सोमवार को हवा की रफ्तार में कुछ तेजी आने के कारण प्रदूषण के स्तर में कमी आई है।

मार्च के महीने में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी तेज हवा चलने से तापमान नीचे आ रहा है तो कभी सामान्य बना हुआ है। किसी दिन तापमान मई महीने जैसी गर्मी का अहसास दे रहा है। सोमवार को भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मेरठ में दिन का तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। सरदार पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा चलने के कारण प्रदूषण के स्तर में ओर दिनों के मुकाबले कुछ कमी आई। एक्यूआई का स्तर 128 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च महीने में जिस तरह से तापमान बढ़ रहा है, वह आने वाले मौसम के जिए अच्छा संकेत नहीं है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here