उत्सव भारद्वाज
नित्य संदेश, मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय के सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह मे केन्द्र एवं उत्तर प्रदेश की जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मान समारोह रखा गया, जिसमे सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडेय को राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम मे निक्षय मित्र के लिए ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेनद्र तोमर, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाधिकारी वी. के सिंह, सी.डी.ओ नुपुर गोयल द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के स्वर्णिम 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे महिला सशक्तिकरण संबंधी आयोजित गतिविधियों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उपलक्ष्य मे सारथी संस्था की अध्यक्ष कल्पना पांडेय को राज्य मंत्री जल शक्ति विभाग दिनेश खटीक द्वारा प्रशस्ति पत्र व सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर संस्था से सचिव अशोक शर्मा मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment