Breaking

Your Ads Here

Tuesday, March 4, 2025

पहले कार से टक्कर मारी और फिर चाकू घोंपा: शादीशुदा महिला ने 13 साल पहले टूटी सगाई का लिया बदला, पूर्व मंगेतर पर किया जानलेवा हमला


नित्य संदेश एजेन्सी 
अहमदाबाद। एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 13 साल पहले टूटी सगाई का बदला लेने के लिए एक महिला ने अपने एक्स मंगेतर पर जानलेवा हमला कर दिया. पहले कार से टक्कर मारी और फिर चाकू घोंपा: 

जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद की रिंकी पटेल ने अपने पूर्व मंगेतर जय कुमार पटेल को पहले कार से टक्कर मारी और फिर चाकू से हमला कर दिया. इस जानलेवा हमले में जय को गंभीर चोटें आई हैं. फिलहाल, वह अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि रिंकी फरार है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

इस कहानी की शुरुआत 13 साल पहले हुई थी, जब रिंकी पटेल और उनकी बहन की सगाई जय और उनके भाई से हुई थी. लेकिन किसी कारणवश यह रिश्ता टूट गया और दोनों परिवार अलग हो गए. समय के साथ रिंकी और जय अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए और अलग-अलग शादी कर ली. लेकिन पिछले साल रिंकी ने दोबारा जय से संपर्क करना शुरू कर दिया. वह लगातार जय को कॉल और मैसेज कर रही थी. जब जय ने उसे ब्लॉक कर दिया, तो वह गुस्से में आ गई और बदला लेने की ठान ली.

चलती स्कूटी में मारी कार की टक्कर
घटना के दिन जय अपनी स्कूटी से कहीं जा रहे थे, तभी रिंकी ने अपनी कार से उन्हें टक्कर मार दी. सड़क पर गिरते ही जय को संभलने का मौका नहीं मिला, और रिंकी गाड़ी से उतरी और उन पर चाकू से तीन बार हमला कर दिया. घायल जय ने खुद को बचाने की कोशिश की और एक राहगीर की बाइक पर लिफ्ट लेकर वहां से भाग निकले. इस दौरान रिंकी ने मौके से भागने के लिए गाड़ी घुमाई और फरार हो गई,

पुलिस की जांच जारी, आरोपी फरार
फिलहाल जय अस्पताल में भर्ती हैं, और पुलिस रिंकी की तलाश कर रही है. उसका फोन स्विच ऑफ है. पुलिस टीम उसके ठिकाने का पता लगाने की कोशिश कर रही है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही रिंकी पटेल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here