-हस्तिनापुर पुलिस ने 36
घंटे में तीन हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुए कर दिया घटना का खुलासा
शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। थाना हस्तिनापुर के ग्राम इकवारा में एक किसान की डंडे से पीट-पीटकर तथा फावडे से गला काटकर नृशंस हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 36 घंटे में हत्यारोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा कर दिया।
गौरतलब है कि 11 फरवरी
को प्रिंस खारी पुत्र स्व. पवन कुमार निवासी ग्राम इकवारा थाना हस्तिनापुर ने मुकदमा
दर्ज कराया था कि रामबीर पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम सैफपुर कर्मचन्दपुर व उसके अज्ञात
साथियों ने उसके ताऊ रविशंकर पुत्र स्व. त्रिलोकचनद (53 वर्ष) की लाठी-डन्डों व धारधार
हथियारों से मारपीट कर हत्या कर दी है। शव को 02 किमी दूर लुकाधडी के जंगल मे कुण्डा
जाने वाले मार्ग के किनारे निर्मल के खेत के पास फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में
रामवीर सिंह, विकास कुमार पुत्र महराज सिंह, हरीश पुत्र महराज सिंह निवासीगण ग्राम
इकवारा गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि पप्पू त्यागी के ट्यूबैल
गजपुरा जंगल के अन्दर है, जहाँ पर वे अकसर बैठकर सभी शराब पीते थे, 10 फरवरी की रात
में हम तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी, शराब अधिक पीने पर रविशंकर द्वारा रामबीर
व विकास के साथ गाली गलौच की गयी, रविशंकर को विकास व रामबीर द्वारा गाली देने से मना
किया, नही माना तभी गुस्से में आकर रामबीर व विकास द्वारा डंडे से मारपीट कर अधमरा
कर दिया गया, फिर उसके बाद विकास द्वारा फावडे से उसके मुंह व गर्दन पर वार किया गया,
जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। शव को ठिकाने के लिए विकास ने अपने भाई हरीश
को घर से बुलाया।
थानाध्यक्ष राम प्रकाश
शर्मा ने बताया कि विकास अपने भाई हरीश के साथ रवि शंकर की लाश को मोटरसाइकिल पर लेकर
गंगा में फेंकने जा रहा थे, रास्ते में लाइट दिखायी देने पर लुकाधड़ी के जंगल में डालकर
भाग गये। निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक फावडा, डंडा व बाइक को बरामद कर लिया गया
है। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया है।

No comments:
Post a Comment