अरविंद कुमार सांगवान
नित्य संदेश, रोहटा। रोहटा थाना क्षेत्र के सतवाई गांव स्थित चौधरी इलम सिंह एकडेमी के पास एसएसपी ने नई पुलिस चेक पोस्ट खोलने के आदेश पारित कर दिए है। अब थाने में चार पुलिस चौकी के साथ एक चेक पोस्ट होने से अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए नई कड़ी साबित होगी।
ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों
को बताया था कि रोहटा थाने से सतवाई गांव की दूरी 9 किमी है, जबकि रोहटा पुलिस चौकी
की दूरी 6 किमी से अधिक है। गांव में बैंक, तीन विद्यालय तथा धार्मिक स्थल स्थापित
है। गांव की आबादी मिश्रित होने के कारण गंभीर घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस चेक पोस्ट
स्थापित किए जाने की मांग की थी।
ग्रामीणों की मांग पर एसपी
देहात व सीओ सरधना की संस्तुति के बाद एसएसपी विपिन ताड़ा ने सतवाई गांव में स्थित
चौधरी इलम सिंह एकडेमी के बराबर में भूमि पर पुलिस चेक पोस्ट स्थापित करने के आदेश
कर दिए। पुलिस चेक पोस्ट स्थापित होने पर आस-पास के गांवों के लोगों में सुरक्षा की
भावनाएं बढ़ गई है। उन्होंने पुलिस की पहल की सराहना की है।

No comments:
Post a Comment