नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। केएमसी सुपर स्पेशियलिटी
हॉस्पिटल एण्ड कैंसर संस्थान एवं ओरल एण्ड मैक्सिलोफेशियल सर्जन्स ऑफ इण्डिया दिल्ली
एनसीआर के सम्मिलित तत्वावधान में एक कैंसर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुँह
के कैंसर की शुरुआती पहचान व रोकथाम के बारे में विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ
मुख्य अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा. आरसी गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्जवलित
करके की गई। डा. आरसी गुप्ता ने कैंसर के शुरु होते ही उसकी जाँच कराकर विशेषज्ञ को
दिखाने की सलाह दी। डा. सुनील गुप्ता ने बताया कि मुँह के कैंसर को शुरुआती अवस्था
में ही जानना अति आवश्यक है, जिससे चेहरा विकृत अवस्था में होने से बच जाता है। आजकल
उपलब्ध कैंसर के आधुनिकतम इलाज से जीवन भी सुरक्षित हो जाता है। डा. पुनीत भटनागर
(वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ़) एवं डा. बीएन सतपथी (कैंसर रोग विशेषज्ञ) ने मुँह के जख्म
जो कैंसर में तब्दील हो सकते हैं, उनके पहचानने एवं बिना सर्जरी के बिजली की सिकाई
एवं दवाई के द्वारा इलाज करने के तरीके बताये। पैनल चर्चा के अन्तर्गत अन्य चिकित्सक
डा. उमंग मित्तल, डा. विशाल सक्सैना, डा. मनोज पाल, डा. श्वेता अग्रवाल ने कैंसर रोग
एवं नवीनतम तकनीक द्वारा इलाज के सम्बन्ध में अपने विचार प्रस्तुत किये।

No comments:
Post a Comment