Breaking

Your Ads Here

Friday, February 14, 2025

महापंचायत के लिए किसानों ने भरी हुंकार

 


-भाकियू की मासिक पंचायत ग्राम मोड में आयोजित हुई 

अर्जुन देशवाल

नित्य संदेश, बहसूमा। भारतीय किसान यूनियन संगठन की जिला मासिक पंचायत गुर्जर खिलारी मास्टर की अध्यक्षता में ग्राम मोडकला में पूर्व प्रधान कपिल देशवाल के आवास पर आयोजित हुई, जिसमें मुख्य अतिथि चौधरी गौरव टिकैत मौजूद रहे।

शुक्रवार को हुई मासिक पंचायत में सभी वक्ताओं ने एक सुर में संगठन विस्तार एवं अधिक से अधिक सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। मासिक पंचायत के दौरान मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने के लिए प्रत्येक किसान ने जोर शोर से चलने का आव्हान किया। इस दौरान किसान समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें प्रमुख समस्या गन्ना भाव बढ़ाने की थी। गन्ना भुगतान, एमएसपी गारंटी कानून, बिजली बिना शर्त फ्री दिए जाने की मांग, लेखपाल की तानाशाही, बिजली कर्मियों का अभद्र व्यवहार आदि समस्या रही। इस दौरान मुख्य अतिथि चौधरी गौरव टिकैत ने अपने संबोधन में किसानों से एकजुट होकर किसान और खेती बचाने का आव्हान करते हुए सभी समस्याओं पर आंदोलन करने, मुजफ्फरनगर पंचायत में शामिल होने का आव्हान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, अनूप यादव, सतबीर सिंह, कपिल प्रधान, मोहित देशवाल, नीटू देशवाल, धूमसिंह देशवाल, ललित, बाबा मेजर चिंदौड़ी, मदनपाल यादव, नरेश मवाना, सरदार जज सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन हर्ष चहल ने किया।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here