नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कार्यक्रम का शुभारंभ
सुभारती विवि के सत्यजीत रे प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि भारतीय विश्वविद्यालय संघ
की एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. ममता आर अग्रवाल, सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल
डॉ. जीके थपलियाल, विशिष्ट अतिथि पद्मश्री विख्यात कथक नृत्यांगना नलिनी एवं कमलिनी,
विशिष्ट अतिथि पंडित विजय शंकर मिश्र, फाईन आर्ट कॉलेज के डीन डॉ. पिंटू मिश्रा, मंच
कला विभागाध्यक्ष डॉ. भावना ग्रोवर, डॉ. सोकिन्द्र कुमार ने मॉ शारदा के चित्र के समक्ष
दीप प्रज्ज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित की।
मंच कला विभाग के छात्र-छात्राओं
द्वारा भारतीय शास्त्रीय एवं लोक नृत्य व गायन की प्रस्तुतियों के माध्यम से मां सरस्वती
के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का अंत राजस्थान के प्रसिद्ध
लोक नृत्य कालबेलिया से किया गया, पूरे नृत्य में दर्शकों ने तालियों के साथ नृत्य
की संगति की। मुख्य अतिथि भारतीय विश्वविद्यालय संघ की एडिशनल सेक्रेटरी डॉ. ममता आर.
अग्रवाल ने सभी को बसंत उत्सव की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बसंत ऋतु को 6 ऋतुओं
में से सबसे श्रेष्ठ माना जाता हैं, क्योंकि बसन्त के आते ही प्रकृति में एक नई उमंग
आने लगती हैं। उन्होंने मंच कला विभाग के विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों
की सराहना करते हुए सभी का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ
हुआ।
.jpg)
No comments:
Post a Comment