नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सर छोटू राम इंस्टिट्यूट
ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कृषि अभियांत्रिकी
विभाग में स्टूडेंट कॉन्शियस क्लब के तत्वावधान में आर्टिकल राइटिंग प्रतियोगिता का
आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का नेतृत्व बीटेक के छात्र शिवम कुमार एवं समर्थ गुप्ता
ने किया, जिसमें कुल 33 प्रतियोगी उत्साहपूर्वक भाग लिए। गत वर्षों की भांति इस वर्ष
भी प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में शिवांश, रितेश, दीपेश, प्रताप, चेतन
एवं सिद्धार्थ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के आयोजन में सर छोटू राम इंस्टिट्यूट
के शिक्षक इंजी प्रत्युश उपाध्याय, डॉ. अमरजीत सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर आशुतोष मिश्रा
एवं असिस्टेंट प्रोफेसर क्षितिज गंगवार सहित अन्य शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। प्रतियोगिता
के परिणाम उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पश्चात घोषित किए जाएंगे, जिसमें प्रथम,
द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

No comments:
Post a Comment