Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 26, 2025

स्पोटर्स कारखाने में लाखों का सामान चोरी

 


शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित अब्दुल्लापुर में एक स्पोर्ट्स कारखाने से बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर छत के रास्ते कारखाने में घुसे और वहां से नकदी समेत लाखों का सामान चोरी कर ले गए।

प्रगति कॉलोनी निवासी सुमित के अब्दुल्लापुर न्यू सिटी कॉलोनी स्थित क्रिकेट बैट निर्माण कारखाने को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने छत से कारखाने में प्रवेश किया और जीने का ताला तोड़ा। कारखाने से 10 हजार रुपये की नकदी के अलावा लाखों रुपये का स्पोर्ट्स सामान चुरा लिया। चोरों ने कारखाने में लगे इनवर्टर, बैटरी और एलसीडी भी चोरी कर ली। बुधवार को जब कारखाने के मालिक पहुंचे, तब चोरी का पता चला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here