नित्य संदेश ब्यूरो
मवाना। रूद्रा इंस्टीट्यूट
ऑफ टेक्नोलॉजी में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन संस्थान के
चिर-परिचित कार्यक्रमों की श्रृंखला ‘युवा संवाद’ के अंतर्गत किया गया, जिसका उद्देश्य
छात्रों को किसी प्रेरणादायक व्यक्तित्व से परिचित कराना और उनके जीवन एवं विचारों
से सीखने का अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम का आयोजन संस्थान
के निदेशक डॉ. मनोज शर्मा एवं प्राचार्य डॉ. उर्मिला मोरल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुधांशु शेखर उपस्थित रहे। शेखर सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर
होने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित एक प्रतिष्ठित
शिक्षाविद् हैं। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुधांशु शेखर ने छात्रों को संबोधित करते हुए
कहा, "सफलता केवल ज्ञान अर्जन तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह उन मूल्यों पर भी
निर्भर करती है, जो हमें एक जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। शिक्षा का उद्देश्य केवल करियर
बनाना नहीं, बल्कि समाज के लिए उपयोगी व्यक्ति बनना भी है। कार्यक्रम में मुख्य अधिकारी
एडमिशन एंड मार्केटिंग हेड सुमित ककरान, डीन रुचिका गुप्ता, डीन निधि शर्मा, पंकज शर्मा
आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment