नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिला पंचायत सभागार
में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उप्र प्रो. हिमांशु झा की अध्यक्षता में मोबाइल कोर्ट
का आयोजन किया गया। मोबाइल कोर्ट में 183 दिव्यांगजनों की शिकायतें दर्ज कर सम्बन्धित
अधिकारी को कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा राज्य आयुक्त द्वारा दिव्यांगजन
अधिकार अधिनियम में दिव्यांगजनों के निहित अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गयी। सभी
अधिकारियों को दिव्यांगजनों का कार्य सुगमता पूर्वक पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देश
दिये गये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग,
मेरठ मण्डल, मेरठ, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के अतिरिक्त जिला स्तरीय अधिकारियों
द्वारा प्रतिभाग किया गया।

No comments:
Post a Comment