Breaking

Your Ads Here

Thursday, February 13, 2025

17 फरवरी तक की जाएगी प्राण प्रतिष्ठा

 


राहुल गौतम

नित्य संदेश, मेरठ। माता राज राजेश्वरी मातङ्गी महा विद्या (काली कुल की तामसिक भगवती) की प्राण प्रतिष्ठा 17 फरवरी तक माता बगलामुखी ब्रह्मास्त्र धाम यज्ञशाला श्री दक्षिणेश्वरी काली पीठ प्राचीन वन खंडेश्वर महादेव शिव मंदिर साकेत में की जाएगी। बता दे कि ऋषि राज मतंग की पुत्री मातंगी जो तमिलनाडु मेके मुद्राई मंदिर में माता मीनाक्षी दैवी स्वरूप विराजमान है, दूसरा स्वरूप काशी बनारस माता विलक्षी रूप में, तीसरा स्वरूप माता कामाक्षी दैवी कांचीपुरम में विराजमान है। उक्त जानकारी महाकाली साधक किशन कुमार, पीतांबरा पीठाधीश्वर आचार्य प्रदीप गोस्वामी ने दी।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here