नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। हिन्दी साहित्य भारती (अंतर्राष्ट्रीय
संस्था) की मेरठ इकाई के तत्वावधान में प्यारेलाल शर्मा स्मारक में अराध्या प्रकाशन
द्वारा प्रकाशित दो पुस्तकों का विमोचन डॉ. हरिओम पंवार, कवि सौरभ जैन सुमन, डॉ. कृष्ण
कांत शर्मा, आचार्य संजय याज्ञिक, एडवोकेट रजनीश शर्मा, डॉ. ईश्वर चंद्र गंभीर व चन्द्रभानु
मिश्रा आदि ने संयुक्त रूप से किया। जिसमें एक पुस्तक कवि राम अवतार त्यागी 'राम' के
द्वारा लिखित सिसकते रिश्तों का कोलाहल काव्य संग्रह एवं दूसरी पुस्तक सुनील शर्मा
उमंग द्वारा लिखित पुलकित कलिकांजलि गीत संग्रह हैं।
विमोचन समारोह में दीपक गर्ग, महेन्द्रपाल
सिंह राठौरिया, मनमोहन भल्ला, अमित बिंदल, जगतवीर त्यागी, सिद्धार्थ गुप्ता, नीलम मिश्रा
तरंग, लता बंसल, सुमनेश सुमन, चित्रा त्यागी, रामकुमारी, डॉ. शोभा रतूडी, डॉ. जय भगवान
यादव, श्याम मोहन गुप्ता, अनिल सिंह, वैध जय प्रकाश यादव, कैप्टन चन्द्रपाल सिंह यादव,
दीपक शर्मा, प्रभात राय, शिव राज सिंह यादव, अनिल शर्मा आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम
के संयोजक हिन्दी साहित्य भारती के मेरठ इकाई के अध्यक्ष कवि संजीव त्यागी एवं अराध्य
प्रकाशन के निदेशक कवि डॉ. सुदेश यादव दिव्य रहें। कार्यक्रम का संचालन सुदेश यादव
दिव्य और संजीव त्यागी ने संयुक्त रूप से किया। विमोचन कार्यक्रम की सहयोगी संस्थाएं
पंवार वाणी फाउंडेशन मेरठ, वी 7 एंटरटेनमेंट कंपनी मुंबई तथा अराध्या प्रकाशन मेरठ
रहे।
कार्यक्रम में डॉ. हरिओम पंवार ने दोनों
कवियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पंवार वाणी फाउंडेशन सदैव साहित्यिक आयोजनों के
लिए सहयोग करती रहेगी। कवि सौरभ जैन सुमन ने भी दोनों कवियों को शुभकामनाएं देते हुए
कहा कि वह भी साहित्यकारों के सहयोग के लिए सदैव तत्पर हैं। आचार्य संजय याज्ञिक ने
दोनों किताबों के विषय में विस्तार से चर्चा करते हुए लेखकों को शुभकामना दी। डा. कृष्ण
कांत शर्मा ने भी दोनों किताबों की भूरि भूरि प्रशंसा कर कवियों को प्रोत्साहित किया।
वी 7 एंटरटेनमेंट कंपनी मुंबई के मैनेजर रजनीश शर्मा ने भी दोनों कवियों को शुभकामनाएं
देते हुए भविष्य में भी किसी भी साहित्यिक आयोजन में सहयोग करने का आश्वासन दिया। डा.
ईश्वर चंद गंभीर ने भी दोनों कवियों को आशर्वाद दिया।

No comments:
Post a Comment