शाहिद खान
नित्य संदेश, मेरठ। जानीखुर्द क्षेत्र के पांचली में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, गोलीबारी में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, पांचली खुर्द निवासी
रिंकु पुत्र रामे का इमरान से विवाद चल रहा था। गत दिनों दोनों के बीच संघर्ष हुआ था,
जिसमें रिंकु को जेल भेज दिया गया था, हाल ही में रिंकु जमानत पर बाहर आया था। जेल
से बाहर आने के बाद उसने बदला लेने की ठान ली। बीती रात रिंकु ने इमरान को फोन करके
बुलाया। इमरान अपने साथ भाई सलमान और बुआ के लड़के जावेद निवासी खड़ौली को भी ले गया।
बीतचीत के दौरान रिंकु और इमरान में
विवाद हो गया। हाथापाई के दौरान रिंकु ने फायरिंग कर दी। सीने में गोली लगने से इमरान
की मौके पर मौत हो गई, जबकि गोली लगने से सलमान और जावेद भी घायल हो गए। घटना के बाद
रिंकु फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की ओर से नामजद मुकदमा दर्ज कराया
गया है। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।

No comments:
Post a Comment