रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। सेहतमंद दांत न सिर्फ मुस्कुराते हुए चेहरे की चमक बढ़ा देते हैं, बल्कि बेहतर स्वास्थ्य होने का भी संकेत देते है, लेकिन दांतों की सफाई पर ध्यान नहीं देने व अधिक फास्ट फूड खाने से लोगों के दांत खराब हो रहे हैं। शनिवार को सीएचसी पर राष्ट्रीय ओरल स्वास्थ्य हेल्थ शिविर लगाया गया।
शिविर में दंत रोग चिकित्साधिकारी
डॉ. प्रियंका सिंघल ने लगभग सौ मरीजों की जांच की। साथ ही दांतों को स्वस्थ बनाये रखने
के लिए सुझाव दिए। नियमित साफ सफाई रखने व ब्रुश का सही तरीका भी बताया। शिविर में
25 मरीजों के दांतों में कैविटी व 35 मरीजों में पायरिया बीमारी पायी गई। डा. प्रियंका
सिंघल ने बताया, फास्ट फूड व बच्चों को चॉकलेट, ट्राफी खाने व सही सफाई न करने के कारण
दांतों में कैविटी बन रही हैं। जिससे कम उम्र में ही दांत खराब हो रहे हैं। दांतों
की अच्छी सेहत के लिए हरी सब्जियों व पोष्टिक आहर का सेवन करने के लिए प्रेरित किया।
स्टाफ नर्स प्रदीप ने शिविर में शुगर व बीपी की जांच की।

No comments:
Post a Comment