Breaking

Your Ads Here

Saturday, February 22, 2025

थाना फलावदा पुलिस ने 36 घंटे में कर दिया हेमंत हत्याकांड का खुलासा

 


डीजे का किराया न देना पड़े, इसलिए कर दी हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। थाना फलावदा पुलिस हेमंत हत्याकांड का खुलासा कर दिया। 20 फरवरी को हेमंत का शव नंगला हरेरू स्थित आम के बाग में पड़ा हुआ मिला था। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त हुड्डी की डोरी व बाइक बरामद की गई। डीजे का किराया न देने पड़े इसलिए आरोपियों ने हत्या कर दी थी।

शनिवार को पुलिस लाइन स्थित हॉल में प्रेसवार्ता के दौरान एसपी देहात राकेश मिश्रा ने बताया, कुलदीप सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी मोहल्ला रामबाग कस्बा व थाना मवाना ने बताया था कि उसके 30 वर्षीय भाई हेमन्त कुमार की अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या कर दी गई है। मुकदमा दर्ज करने के बाद सहायक पुलिस अधीक्षक/थाना प्रभारी फलावदा देवेश चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में पुलिस व स्वॉट टीम देहात द्वारा जगवीर उर्फ जोगेन्द्र पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम पलडा थाना हस्तिनापुर एवं दिपान्शु पुत्र संजय निवासी मौहल्ला हीरालाल कस्बा व थाना मवाना को घटना के 36 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया।

बकौल एसपी देहात, पूछताछ में सामने आया कि मृतक हेमन्त कुमार का अपना डीजे व डीजे का सामान था, जिसे वह किराए पर दिया करता था। जगवीर उर्फ जोगिन्द्र से विवाद उसका चल रहा था। जगवीर द्वारा मृतक हेमन्त के डीजे व डीजे का सामान व किराए के पैसे वापस न करने पड़े इस बात को लेकर 19/20 फरवरी की रात्रि अपने साथी दिपान्शु के साथ योजनाबद्ध तरीके से नंगला हरेरू ले जाया गया। वहाँ पर मृतक को शराब पिलाने के पश्चात जैकेट की हुड्डी की डोरी से गला दबाकर हत्या कर शव को आम के बाग में डालकर फरार हो गए।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here