अरविंद कुमार सांगवान
नित्य संदेश, रोहटा। पूठखास गांव में स्थित जीआरटी शूटिंग रेंज में शनिवार को दो दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में आस-पास जिलों के शूटरों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने फीता काटकर किया।
पूठखास में जीआरटी पब्लिक
स्कूल के प्रथम तल पर शूटिंग रेंज में शनिवार से दो दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता
का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि मेरठ बार
एसोसिऐशन एवं सर्वोच्च न्यायलय के अधिवक्ता अमित दीक्षित ने फीता काटकर किया। इस दौरान
उन्होंने रेंज में एयर पिस्टल से शार्ट फायर किया। रेंज के प्रबंधक तुषार चौधरी ने
कहा कि डे नाईट प्रतियोगिता में आसपास जिलों के साथ 82 शूटरों ने पंजीकरण कराया है।
पहले दिन शूटर रूद्र आत्रेय ने 200 अंकों में से 157 अंक लेकर प्रथम स्थान, विराट चौधरी
134 तथा जयद खां ने 133 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का समापन रविवार
की दोपहर बाद किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि बागपत लोकसभा सांसद डा. राजकुमार सांगवान
रहेंगे। इस मौके पर विवेक आत्रेय शर्मा, प्रीति आत्रेय, अभिषेक शर्मा, अमित तोमर, हर्ष
चौधरी, पूनम सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment