नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। 2019 में आज ही के
दिन, पुलवामा में सीआरपीफ के 40 जवानों की शहादत की पुण्यतिथि पर अमेरिकन किड्स साकेत
ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्कूल निदेशक कवि सौरभ
जैन सुमन के नेतृत्व में प्री नर्सरी से सीनियर केजी तक के बच्चों ने मोमबत्ती जलाकर
बलिदानियों को स्मरण किया एवं श्रद्धांजलि दी। सौरभ जैन सुमन ने बच्चों को बताया कि
एक बस सीआरपीफ के जवानों को लेकर पुलवामा से गुजर रही थी। तब एक आतंकवादी हमले में
विस्फोटकों से उस बस को उड़ा दिया गया था। जिसमें भारत के वीर 40 जवानों की शहादत हुई
थी। उन्होंने बताया कि उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना के
जवानों ने स्ट्राईक करके पाकिस्तान में आतंकवादियों के अड्डों को नेस्तनाबूद किया गया
और भारत ने अपने बलिदानियों का प्रतिशोध लिया। छोटे छोटे बच्चों ने उन शहीदों
को अपना नमन निवेदित किया। इस एक्टिविटी में स्कूल प्रिंसिपल निरुपमा लाल, कॉर्डिनेटर
प्रिया सैनी, टीचर्स क्रमशः जैनब सैफई, कोमल, ज्योति, खुशी, मानसी आदि की सहभागिता
रही।

No comments:
Post a Comment