Breaking

Your Ads Here

Wednesday, February 26, 2025

धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान करेगा नारी शक्ति का सम्मान: चपराना

 


नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा प्रबुद्ध उपनिषद का आयोजन प्यारेलाल शर्मा स्मारक में किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सर्वजीत सिंह कपूर ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति सम्मान समारोह के द्वारा समाज की उन सभी महिलाओं को सम्मान प्रदान किया जाएगा, जिन्होंने किसी क्षेत्र विशेष में बड़ा काम किया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रोफेसर देवेश चंद शर्मा ने कहा कि धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान ज्ञात - अज्ञात शहीदों पर काम करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान प्रदान करके नारियों को और अच्छा कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। पूर्व इंस्पेक्टर चेतन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति सम्मान समारोह के द्वारा महिलाएं और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होंगी और यह बड़ी खुशी का विषय है कि इसमें महिलाएं बढ़-चढ कर प्रतिभाग कर रही हैं। संस्थान के चेयरमैन तस्वीर सिंह चपराना ने बताया कि धनसिंह कोतवाल तथा अन्य ज्ञात-अज्ञात क्रांतिकारियों तथा अन्य शहिदों पर कार्य करने वाली महिलाएं, नगर निगम, कैंट बोर्ड, पंचायत क्षेत्र की स्वच्छता मित्र महिलाएं, महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य, महिला उत्पीड़न बचाव के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाएं, स्टाफ नर्स, ई रिक्शा चालक, दिहाड़ी मजदूर, शिक्षा, खेल और कृषि के क्षेत्र में विशेष महत्वपूर्ण कार्य करने वाली महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान प्रदान किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here