नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। गन्ना भवन के सभागार
में मेरठ परिक्षेत्र के उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र की अध्यक्षता में मासिक समीक्षा
बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उप
गन्ना आयुक्त ने गन्ना तौल किये जाने की स्थिति की समीक्षा करते हुए समस्त चीनी मिलों
के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन इन्डेंन्ट के अनुसार तौल कार्य सम्पन्न
किया जाये।
कहा कि अवकाश के दिनों
में तौल बन्दी की सूचना क्रय केन्द्र पर चस्पा की जाये। सभी तौल लिपिकों के पास क्रय
केन्द्र पर एकनालिजमैन्ट शीट, परिचय पत्र, वैध लाइसेन्स, ट्रान्सफर आर्डर/सूची आदि
उपलब्ध होनी चाहिए। यदि कोई तौल लिपिक गन्ना तौल के समय क्रय केन्द्र से अनुपस्थित
पाया गया तो चीनी मिल प्रबन्धन एवं तौल लिपिक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही अमल में लायी
जायेगी। उप गन्ना आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि घटतौली पर
अकुंश लगाये जाने के दृष्टिगत एस.जी.के माध्यम से तौल लिपिकों का पाक्षिक स्थानान्तरण
किया जाये तथा फील्ड ऑफीसर्स निरन्तर गन्ना क्रय केन्द्रों का औचक निरीक्षण करते रहें।
कोई भी अनियमिता पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करें। इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी,
सम्भागीय विख्यापन अधिकारी, अपर सॉख्यिकी अधिकारी एवं परिक्षेत्र मेरठ के समस्त ज्येष्ठ
गन्ना विकास निरीक्षक, सचिव सहकारी गन्ना विकास समिति एवं मण्डल की समस्त चीनी मिलों
के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।

No comments:
Post a Comment