Breaking

Your Ads Here

Tuesday, February 25, 2025

फाइनल में डॉक्टर लीजेंड व मीडिया 11 होगी आमने सामने

 

ताज मौहम्मद, आशू सर की बल्लेबाजी व आजम रिज़वी की गेंदबाजी से जीता मीडिया 11 

नित्य संदेश ब्यूरो 
लावड़। मंगलवार को नेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हाजी मौहम्मद अली व हाजी जावेद ने फीता काट कर किया। 

पहला मैच कॉरपोरेट 11 व डॉक्टर लीजेंड के बीच खेला गया। कॉरपोरेट के बल्लेबाजो ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 124 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉक्टर लीजेंड की शुरुआत अच्छी रही। डॉक्टर लीजेंड ने 12.5 ओवर में 4 विकेट खोकर 126 रन बनाकर मैच जीत लिया। वहीं दूसरा मैच मीडिया 11 व जनसेवा किंग के बीच खेला गया। मीडिया 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 144 रनों का मजबूत लक्ष्य बनाया। ताज मौहम्मद व मास्टर आशू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पावर प्ले के 5 ओवर में 60 से अधिक रन बना डाले। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जनसेवा किंग की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जनसेवा किंग 15 ओवर में 116 रन ही बना सकी।

मीडिया 11 के गेंदबाज आजम रिज़वी ने तीन ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट लिए। मीडिया 11 की टीम ताज मौहम्मद, आशू सर की बल्लेबाजी व आजम रिज़वी की गेंदबाजी से जीत हासिल कर फाइनल में पहुंची। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार आजम रिज़वी को दिया गया। फाइनल में डॉक्टर लीजेंड व मीडिया 11 आज आमने सामने होगी। इस मौके पर साईंम रिज़वी, मीडिया 11 के कप्तान मौ रविश, डॉ इकबाल मलिक, नेता शमशाद, डॉ खुशनसीब, मोहन सैनी, नायाब रिज़वी, साजिद जैदी, अनिल फौजी, यादराम जाटव, अमित बॉक्सर, आरिफ कुरैशी, जर्रार सैफी, शरद गुप्ता, मौ रय्यान, मोहित शर्मा, गौरव गुप्ता, कामिल सभासद, मुन्ना मुल्ला आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here