Breaking

Your Ads Here

Thursday, January 23, 2025

भारतीय किसान यूनियन इंडिया ने किया सुभाष चन्द्र बोस को नमन



कार्यकर्ताओं ने मनाई पराक्रम दिवस के रुप में महान क्रांतिकारी की 128वी जयंती

नित्य संदेश ब्यूरो 
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन इंडिया के कार्यकर्ताओं ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक सुभाष चन्द्र बोस की 128वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर सर्वप्रथम नेता सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया तथा लड्डू वितरण किये गये। उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन कर नेता जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।

विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप तितौरिया ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नेता थे जिन्होंने ब्रिटिश राज के खिलाफ आज़ादी के लिए संघर्ष किया। सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रुप में मनाया जाता है। 
नेताजी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में काम किया, लेकिन उनके क्रांतिकारी विचारों के कारण उन्होंने खुद की अलग राह चुनी। सुभाष चंद्र ने ‘आजाद हिंद फौज’ की स्थापना की और ‘जय हिंद’ व ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा’ जैसे प्रेरणादायक नारे दिए। उनकी योजनाओं और वीरता ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी।
पराक्रम दिवस मनाने का उद्देश्य नेताजी के विचारों और उनके बलिदान को याद करना है। यह दिन हमें प्रेरित करता है कि हम अपने देश की सेवा के लिए हर संभव प्रयास करें। यह युवाओं को नेताजी के साहस, आत्मनिर्भरता और देशभक्ति से प्रेरणा लेने का अवसर प्रदान करता है। यह दिन हर भारतीय को अपने कर्तव्यों और देश के प्रति समर्पण की याद दिलाता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव सरदार अमनदीप सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवनागर, महेन्द्र गुर्जर, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव धर्मेन्द्र गुर्जर, जितेन्द्र गुर्जर, कुलदीप गुप्ता, मण्डलाध्यक्ष ओमकार यादव, जिलाध्यक्ष अंकुर चपराणा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष हाजी इमरान त्यागी, प्रदेश महासचिव आदेश गुर्जर, दीपांशु हर्ष तितौरिया, काशिफ मंसूरी, परविन्दर सिंह सुमित, अरुण लखवाया, उमर कुरैशी, रहीस अल्वी, राजकुमार फोजी, गिरीश गुर्जर, राहुल गुर्जर, नरेन्द्र प्रधान, शाहिद अल्वी, आरिफ राजपूत, पंकज राणा, अमित डेड़ा, ज्ञानेन्द्र, विनोद गुर्जर विपुल सिंह, ललित मुंडे, सिकंदर, वंदना, भावना चौधरी, आसमां परवीन, आदि मुख्य रुप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here