Breaking

Your Ads Here

Saturday, October 26, 2024

कवि युगल सौरभ जैन सुमन एवं डॉ. अनामिका जैन अंबर का किया सम्मान

"हिंदू से न मुस्लिम से दोनों से हिंदुस्तान है"
नित्य संदेश ब्यूरो 
लखीमपुर खीरी। यहां आयोजित काव्योत्सव में क्रान्तिधरा मेरठ के विश्वप्रसिद्ध कवि युगल क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन एवं स्टार पोएट्स डॉ अनामिका जैन अंबर को सुविख्यात आई. ए.एस. दुर्गाशक्ति नागपाल एवं लखीमपुर पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद ने काव्य सम्मान से सम्मानित किया।
एक समाचार पत्र द्वारा आयोजित कवि सम्मेलनों की श्रृंखला में लखीमपुर खीरी पहुंचे कवि युगल का सम्मान जिलाधिकारी एवा पुलिस अधीक्षक ने मिलकर किया। प्रख्यात आई.ए.एस. दुर्गाशक्ति नागपाल ने दोनों कवियों को बधाई दी एवं हिंदी की सतत सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

खुद मुरझाने का खौफ ना रखकर मुझको शबनम करता है,
जीवन मे मेरे खुशी देखने को आंखे अपनी नम करता है,
हर दुश्वारी से हमे बचाये ऐसी मजबूत शिला है भाई, 
जख्म अपने छुपाकर घाव पर मेरे मरहम करता है ।।
-दिव्यांश टंडन


खुद अपने चरित्र पर ही मूंग दल रहे हो तुम 
अच्छे हो तो क्यूँ फितरत बदल रहें हो तुम 
अगर लड़की तुम्हें देखके रस्ता बदल रही है तो 
ये जान लो गलत रस्ते पर चल रहे हो तुम 
विनोद पाल, हास्य कवि, दिल्ली


तेरी नजरों से जिस दिन उतर जाएंगे 
मोतियों की तरह हम बिखर जाएंगे 
बो बराबर से हंसकर गुजर जाते है 
जो ये कहते थे बिछड़े तो मर जाएंगे 
राधिका मित्तल (आगरा)


जाने कितनी रात जगे हैं एक उजाले की ख़ातिर,
तब जाकर हमको सूरज की किरणों का कुछ भान मिला।
हमने अपनी भाग्य लकीरें स्वयं गढ़ी है हाथों से,
तब जाकर निष्ठुर जीवन मे थोड़ा सा सम्मान मिला।
नितीश राजपूत


हिंदू धर्म है जितना प्यारा उतना ही इस्लाम है
जितनी पावन रामायण है उतनी पाक कुरान है
हिंदी उर्दू भाषा दोनों बहनें हैं एक दूजे की
हिंदू से न मुस्लिम से दोनों से हिंदुस्तान है
- सौरभ जैन सुमन (संचालन)

No comments:

Post a Comment

Your Ads Here

Your Ads Here