-प्रमुख सचिव/नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बिजौली में किया गया जीपीडीपी बैठक/ग्राम चौपाल का आयोजन
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। प्रमुख
सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत तथा पंचायती राज विभाग उप्र शासन/नोडल
अधिकारी जनपद मेरठ नरेन्द्र भूषण की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत बिजौली में
जीपीडीपी बैठक/ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना
के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्वारा बनाई गई कार्य योजना को रखा गया। ग्राम पंचायत की
विकास कार्य योजना के अंतर्गत रखे गए सामुदायिक कार्यों पर सहमति प्राप्त की गई
तथा बैठक में उपस्थित ग्रामीणों द्वारा ग्राम विकास से संबंधित अन्य सामुदायिक
विकास कार्यों की मांग एवं सुझाव दिए प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों द्वारा दिए गए सुझाव
एवं मांगों को प्राथमिकता के आधार पर कार्य योजना में सम्मिलित किए जाने के
निर्देश दिए।
प्रमुख सचिव ने ग्राम में
आरआरसी सेंटर बनाए जाने
हेतु जमीन, अमृत
सरोवर तालाब तथा तालाबो के किनारे फिल्टर चैम्बर का स्थलीय निरीक्षण किया व आवश्यक
दिशा-निर्देश दिए। उन्होने
ग्राम पंचायत द्वारा कराये गये विकास कार्यों की सराहना की तथा आगे और बेहतर करने
के निर्देश दिये। इस अवसर पर प्रमुख सचिव द्वारा पौधारोपण भी किया गया। बैठक में ग्रामीणों
द्वारा स्वयं सहायता समूह द्वारा उत्पादन हेतु सप्लाई सेंटर का निर्माण, हाईवे से गांव की सर्विस
रोड़ निर्माण, हाइटेक
कंप्यूटर लैब की स्थापना, गांव
के अंदर बचे हुये नाली निर्माण, रास्ते
को पक्का करना, जाति
प्रमाण पत्र में आ रही समस्या का निस्तारण, पेंशन, अतिक्रमण हटाना, साफ सफाई आदि प्रमुख मांगों को बारी-बारी से बताया
गया। प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों की व्यक्तिगत एवं सामुदायिक विकास की मांगों से
अवगत होते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने कहा कि
छूटे हुये लाभार्थियो का सत्यापन कर उनको सरकार की विभिन्न योजनाओ का लाभ दिलाया
जाये। उन्होने ग्रामीणो को मा0
प्रधानमंत्री जी के स्वच्छता अभियान के संबंध में जानकारी दी। ग्रामीणो को गांव को
साफ-स्वच्छ रखने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होने कहा कि कूडा कूडा गाडियो में ही
डाला जाये। यदि गांव साफ-स्वच्छ होगा तो गांव में बीमारियो का खतरा भी नहीं होगा। उन्होने ग्राम में
प्रत्येक माह बालिका पंचायत की बैठक कराने के निर्देश दिये, उन्होने कहा कि इसके लिए
बालिकाओ को प्रेरित किया जायें। बालिका पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के
प्रस्ताव को पास कराते हुये उसे संबंधित अधिकारी को भेजा जाये ताकि उस पर आगे की
कार्यवाही अमल में लाई जा सके। महिला सशक्तीकरण के संबंध में उन्होने कहा कि
महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ रही है, देश के विकास में इनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उन्होने बताया कि भारत
सरकार द्वारा ग्रामो के विकास के लिए 09 प्रकार के अवार्ड प्रदान किये जाते है, जिसमें चयनित होने पर
ग्रामो के विकास के लिए अतिरिक्त धनराशि दी जाती है। ग्राम पंचायते इनका उपयोग कर
अपने ग्रामो का विकास करा सकती है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा पंचायतो को
आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणो की भी यह
नैतिक जिम्मेदारी है कि अपनी पंचायत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें। ग्राम
में कूडा उठाने के लिए लगाई गई गाडी के शुल्क का भुगतान अवश्य करें इससे पंचायत की
आय मेंं वृद्धि होगी, गांव
साफ-स्वच्छ होगा तथा ग्राम बीमारी से बचा रहेगा।
जिलाधिकारी दीपक मीणा ने
प्रमुख सचिव महोदय व ग्रामवासियो को आश्वस्त करते हुये कहा कि जो भी मांगे उठाई गई
है उनका प्राथमिकता पर निस्तारण कराया जायेगा तथा आगे ग्राम का विकास और बेहतर ढ़ग
से हो सके इसके लिए कार्यवाही की जायेगी।
इस अवसर पर एसडीएम सदर
कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, ज्वाईंट
मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया, डीपीआरओ
रेनू श्रीवास्तव, जिला
सूचना अधिकारी सुमित कुमार, जिला
अर्थ एवं संख्याधिकारी अतुल कुमार सक्सैना सहित अन्य संबंधित अधिकारी व ग्रामीण
उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment