नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज नूरनगर में 1857 के क्रांतिनायक शहीद धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान द्वारा लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल का व्यक्तित्व एवं कृतित्व का मानव जीवन पर प्रभाव विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त सौरभ गंगवार (आईएएस) ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल साहसी, निर्भीक व अनुशासन प्रिय थे । उन्होंने जो संकल्प एक बार कर लिया उसे दृढ़ता से पूरा किया। उनकी राष्ट्रीय एकता की संकल्पना विश्व प्रसिद्ध है। जिस आधार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके जन्मदिन 31 अक्टूबर को "*राष्ट्रीय एकता दिवस"* घोषित किया है उन्होंने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि हम सबको एकाग्रता के साथ संकल्प पूरा करने की आदत डालनी होगी। यही सरदार वल्लभभाई पटेल जी के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉक्टर केडी शर्मा (पूर्व विभागाध्यक्ष इतिहास मेरठ कॉलेज मेरठ) ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह सुखद संयोग है कि आज 1857 के क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल जी के नाम पर संस्थान सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम मना रहा है। क्योंकि पटेल जी ने भी प्रेरणा 1857 की क्रांति से ही ली थी। उनके पिताजी झाबेर भाई झांसी की रानी की सेवा में थे और उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने आगे कहा कि विश्व में राष्ट्रीय एकीकरण में पटेल की बेजोड़ है।
राष्ट्रपति पदक से अलंकृत सरदार सरबजीत सिंह कपूर ने अपने उद्बोधन में पटेल जी के नाम पर नगर निगम क्षेत्र मेरठ में एक पार्क का नाम रखा जाए, इसकी मांग की। क्योंकि पार्क के नाम से भ्रमण करने वाले प्रेरित होंगे।
डॉ रेनू जैन (एसोसिएट प्रोफेसर आईआईएमटी विश्वविद्यालय) ने अपने उद्बोधन में पटेल जी के विस्तृत जीवन को संक्षिप्त रूप में प्रस्तुत किया और आगे कहा कि पटेल जी को सरदार की उपाधि आंदोलन के दौरान महिलाओं ने दी थी ।
कार्यक्रम में पूर्व जीएम बृजपाल सिंह चौहान, पूर्व डीएसपी बले सिंह, कैप्टन सुभाष चंद्र, गुलबीर सिंह पूर्व पार्षद, डॉक्टर चरण सिंह लिसाड़ी, इंजीनियर अनिल राणा, कर्मवीर प्रधान, अशोक चौधरी, अमरीश चपराना, डॉ बालक राम ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जन्मोत्सव पर अपना उद्बोधन दिया।
कार्यक्रम का संचालन शोध संस्थान के अध्यक्ष तस्वीर सिंह चपराना तथा आए हुए मेहमानों का आभार विद्यालय की प्रधानाचार्य संजीव नागर जी ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महिपाल सिंह, गौतम कुमार तथा विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे
No comments:
Post a Comment