मेरठ। मेरठ व्यापार मंडल महानगर की एक बैठक हनुमान चौक स्थित टीएफसी रेस्टोरेंट के हाल में हुई।
बैठक के मुख्य अतिथि कलाकार गिरीश थापर रहे। बैठक में मेरठ व्यापार मंडल के आगामी कार्यक्रमों की चर्चा हुई।
साथ ही जनपद मेरठ में बढ़ रहे अपराध पर सभी व्यापारियों ने चिंता व्यक्त की। महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा ने कहा कि जनपद मेरठ की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, पुलिस प्रशासन की सुस्ती से व्यापरियों में भय का माहौल है। डकैत और बलात्कारियों के हौसले बुलंद है। आये दिन लूट/ डकैती/छीनैती/बलात्कार आम सी बात हो गयी है। थानो पर सुनवाई खत्म हो चुकी है। महानगर महामंत्री कुशान गोयल ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरठ व्यापार मंडल में सभी पार्टियों के और सभी धर्म के लोगों का समावेश है।
बैठक में जिला अध्यक्ष जीतू नागपाल की संस्तुति के बाद समीर जैन को महानगर कोषाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जीतू नागपाल, महानगर अध्यक्ष शैंकी वर्मा, महानगर महामंत्री कुशान गोयल, पुनीत रस्तोगी, कैफ कुरैशी, जीशान अहमद, प्रशांत कौशिक, अश्वनी कौशिक, शोएब, मोहम्मद कैफ, तरुण शर्मा, साकिब, तबरेज, सलीम चौहान, शाहबाज, कामिल, प्रिंस आदि रहे।
वर्जन
जनपद मेरठ के कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, मानो बुलडोजर कानून व्यवस्था पर चल रहा। थाना स्तर पर जनता की सुनवाई बंद हो चुकी है। डकैती/लूट/ बलात्कार/छीनैती/छेड़छाड़ की घटनाएं मेरठ में आम हो गई है या तो थाना स्तर पर कोतवाल जाग जाएं अन्यथा हम लोग उन्हें कुर्सी पर बैठने नहीं देंगे।
No comments:
Post a Comment