नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल तथा मेरठ नगर निगम द्वारा संयुक्त रूप से जन जागरूकता के लिए चलाए जा रहे अभियानों के अन्तर्गत आज गंगानगर के दधीचि पब्लिक स्कूल में ग्लोबल वार्मिंग विषय पर कार्यशाला का अयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने विद्यार्थियों को ग्लोबल वार्मिंग के कारण और उसके दुष्प्रभावों के विषय में जानकारी दी। कार्यशाला में नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर अध्यक्ष अदिति चन्द्रा मुख्य वक्ता रही तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य निधि दधीचि ने कार्यशाला की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर बोलते हुए अदिति चन्द्रा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग दुनिया की सबसे बड़ी समस्या है और जिन लोगों को इस समस्या का समाधान ढूंढना था, वो खुद बारूदी धमाकों से धरती के ताप को और बढ़ा रहे हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि हर व्यक्ति अपने स्तर ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने का प्रयास करे। विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि दधीचि ने संस्था तथा मेरठ नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि उनके विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता जल संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा का पाठ भी पढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में दधीचि पब्लिक स्कूल में स्टूडेंट ईको काउंसिल का गठन किया गया। ग्रोइंग पीपल के अध्यक्ष अदिति चन्द्रा ने सभी को स्वच्छता और जल संरक्षण की शपथ दिलाई।कार्यशाला में यश भारद्वाज, श्याम चरण सिंह, दिनेश चन्द्रा आदि ने ग्लोबल वार्मिंग पर अपने विचार रखें। कार्यक्रम में नगर निगम की स्वच्छ भारत मिशन की टीम के मुकेश पांडे, विपिन कुमार, ग्रोइंग पीपल से सक्षम, कशिश, पवन तथा आशीष त्यागी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment